मेयर थपलियाल ने किया सड़कों का लोकार्पण

 – इंद्रापुरम वार्ड के क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 41, इंद्रापुरम में नवनिर्मित सड़कों का भव्य लोकार्पण महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर एवं वार्ड पार्षद बबीता गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने महापौर, विधायक एवं पार्षद का फूल-मालाओं से स्वागत किया और क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या के समाधान के लिए आभार व्यक्त किया। महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम देहरादून शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विकास कार्यों की यह गति इसी तरह जारी रहेगी, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय नागरिकों ने मेयर सौरभ थपलियाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विकास कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *