सकारात्मक और संवेदनशील संवाद सफलता की आधारशिला 

– ग्राफिक एरा में टीमवर्क पर ट्रेनिंग प्रोग्राम

देहरादून, 20 मार्च । ग्राफिक एरा में पांच दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘समन्वय’ के सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान गैर शिक्षण कर्मचारियों को कार्यकुशलता, समन्वय, संचार कौशल, टीम वर्क, भावनात्मक संतुलन और प्रशासनिक दक्षता की ट्रेनिंग दी गई।

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आकाशवाणी, देहरादून की उप निदेशक साक्षी सिंह ने कहा कि स्पष्ट, सकारात्मक और संवेदनशील संवाद किसी भी संस्थान की सफलता की आधारशिला होता है। उन्होंने आपसी सम्मान, सहयोग और विनम्र व्यवहार को मजबूत कार्य-संस्कृति की पहचान बताया। विवि के प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने छोटे-छोटे प्रयासों से संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रोफेशनल व्यवहार, टीम वर्क, विश्वसनीयता और कार्यस्थल आचरण के साथ-साथ भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता और कार्यभार प्रबंधन  से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पर्सनालिटी डेवलपमेंट डिपार्मेंट और ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पीडीपी डिपार्टमेंट की हेड डा. साक्षी गुप्ता, एचआरडीसी के निदेशक डा. अभिषेक शर्मा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा. भारती शर्मा और श्वेता बजाज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *