ऑपरेशन नाईट वॉच: दबंगई दिखाने वाले युवकों को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

-सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई झगड़ा कर हुड़दंग मचाने वाले वाले पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस का ऑपरेशन नाईट वॉच लगातार जारी है।  अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार हुड़दंगियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गा मंदिर ठाकुरपुर रोड के पास कुछ व्यक्तियों को किसी बात को लेकर विवाद हो गया है तथा दोनो पक्ष सार्वजनिक स्थान पर आपस में लडाई कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर दो पक्षों के पांच व्यक्ति किसी बात लेकर आपस में झगडा करते हुए हुडदंग मचा रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो वे और अधिक उग्र हो गये। मौके पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर पांचों व्यक्तियों को मौके से  गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शमशाद,  मोहम्मद इख़लाख, महबूब, निशांत,  करन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *