अनिल ने फेंसिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

– नेशनल पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में सविता को पांचवां स्थान

देहरादून। सोशल बलूनी फेंसिंग अकादमी (एसबीपीएस) के खिलाड़ी अनिल कुमार ने दूसरे नेशनल पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। यह चैंपियनशिप 23 से 27 मार्च को जयपुर राजस्थान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एकादमी की खिलाड़ी सविता कुमारी ने पांचवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देश भर के 200 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। एसबीपीएस फेंसिंग एकादमी के कोच अनिल कुमार और सविता ने यह उपलब्धि फेंसिंग की एपी स्पर्धा में हासिल की।

बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने अनिल और सविता को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं कि विषम परिस्थितियों में भी जीत और सफलता की राह निकलती है। कोच प्रदीप कोठारी ने कहा कि अनिल कुमार ने इससे पहले पिछले साल भी पैरा नेशनल फेंसिंग में प्रतिभाग किया, जिसमे उन्होंने 5वीं रैंक हासिल की थी, पर अनिल के हौसले भी अनिल की तरह ही डटे रहे और अनिल ने इस बार ब्रॉन्ज मेडल जीता। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने अनिल कुमार, सविता और कोच प्रदीप कोठारी को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *