द पॉली किड्स में भव्य पुरस्कार समारोह, 300 से अधिक शिक्षकों ने किया शिरकत

–  21 शाखाओं को विभिन्न श्रेणियों में मिला सम्मान 

देहरादून। द पॉली किड्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में अपना भव्य वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में देहरादून सहित विभिन्न राज्यों की 21 शाखाओं से 300 से अधिक शिक्षक, हेडमिस्ट्रेस, प्राचार्य और निदेशक उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड पुलिस एवं एसडीआरएफ के डीआईजी  राज कुमार नेगी तथा देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी  विनोद कुमार ढौंडियाल रहे। दोनों अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शाखाओं को पुरस्कार प्रदान किए।
पुरस्कार विजेता शाखाएँ:
एडमिशन एक्सीलेंस – डालनवाला
अकादमिक उत्कृष्टता – राजपुर रोड
सांस्कृतिक एवं गतिविधि उत्कृष्टता – सालावाला
थिएटर उत्कृष्टता – वसंत विहार
जूनियर अकादमिक उत्कृष्टता – आमवाला
समग्र विकास – डी.एल. रोड
टॉप परफॉर्मेंस – बनजारावाला
आर्टिस्टिक एक्सीलेंस – आईएसबीटी
स्टार परफॉर्मर – निम्बूवाला
क्रिएटिव एक्सप्रेशन – जोगीवाला
अधिकतम राजस्व वृद्धि – मोहकमपुर
सुरक्षा एवं स्वच्छता – टुनवाला
सर्वश्रेष्ठ लर्निंग एनवायरनमेंट – रांझावाला
सतत विकास – जॉलीग्रांट
पैरेंट एंगेजमेंट – जीएमएस रोड
बेस्ट मैनेजमेंट प्रैक्टिस – प्रेमनगर
फास्टेस्ट ग्रोइंग ब्रांच – बलावाला
पॉजिटिव पार्टिसिपेटर – ऋषिकेश
बेस्ट क्लासरूम एंगेजमेंट – गणेशपुर
एसोसिएट एप्रिसिएशन – चंद्रबानी
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – रायपुर (छत्तीसगढ़)
डिजिटल एक्सीलेंस – विभव नगर
मोस्ट प्रॉमिसिंग ब्रांच – कोयंबटूर, देहराखास एवं पिपरिया
हाईएस्ट रिटेंशन रेट – दयाल बाग
समारोह के दौरान प्रत्येक शाखा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी अलग से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह के साथ-साथ सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें पाठ्यक्रम के प्रभावी उपयोग, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, कक्षा सहभागिता बढ़ाने और बेहतर लर्निंग एनवायरनमेंट पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रु एवं फाउंडर डायरेक्टर रंजना महेन्द्रु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख लोगों में कैप्टन सुखपाल, सरोजपाल, देवांश शर्मा, नंदिता सिंह, विनोद भट्ट, सिद्धार्थ चंदोला, आशीष कुमार, शगुन बिश्नोई, माधवी भाटिया, शिप्रा आनंद, मुकेश गुजाराल, तरुणा गुजाराल, आलोक छेत्री, वंदना छेत्री, तरुण ठाकुर, शालिनी नेगी, पिरिया, शेफाली बोस, हेडमिस्ट्रेस मीनाक्षी धवन, पूनम निगम, गीतांजलि, हरजीत सकलानी, शिवानी माजरी, दिव्या अग्रवाल, रजनी कौर, सीमा कैंथुरा, हेड ऑफ अकादमिक्स दिव्या जैन और हेड ऑफ एक्टिविटीज़ दीप्ति सेठी सहित कई निदेशक और शिक्षक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *