डा. शर्मा अध्यक्ष व डा. कपिल सचिव निर्वाचित

– जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी घोषित

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा स्थित एक होटल में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की जनपद कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने चिकित्सकों के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया। निर्वाचन अधिकारी नवीन चंद्र जोशी‌ (निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा) तथा सतीश कुमार (प्रशासनिक अधिकारी) की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार, सचिव डॉ. अनुपमा त्यागी, उप सचिव डॉ. शोभा सनवाल, आय-व्यय निरीक्षक डॉ. सुधीर सोनी, मीडिया प्रभारी डॉ. मंजू पाल शामिल हैं।  समस्त चिकित्सा अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। गईं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी बनाएगी तथा चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा, डॉ. कुबेर सिंह अधिकारी, प्रांतीय सचिव राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड डॉ दीपक गंगवार मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *