छात्र-छात्राओं ने सीखा…  भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना

– डीबीएस (पीजी) कॉलेज, देहरादून में चार दिवसीय मेडिटेशन एवं योग कैंप का सफल आयोजन

देहरादून। डीबीएस (पीजी) कॉलेज, देहरादून में 31 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक चार दिवसीय मेडिटेशन एवं योग कैंप का आयोजन किया गया। सेल्फ एंड सोशल डेवलपमेंट विभाग के छात्र-छात्राओं ने इस कैंप में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हार्टफुलनेस के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को ध्यान की विभिन्न गतिविधियों, ध्यान का सही तरीका, उसके लाभ, ध्यान से प्राप्त अनुभव तथा जीवन में ध्यान को अपनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। कैंप के दौरान हार्टफुलनेस टीम की ओर से स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर  दीपक मंगई, पूर्व प्राध्यापिका सुषमा, अंकित, जतिन और अन्य इंस्ट्रक्टरों ने प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न एक्टिविटी कराईं तथा उन्हें ध्यान की ओर प्रेरित किया। छात्रों ने कैंप के अनुभव साझा करते हुए बताया किआजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने लिए समय नहीं निकाल पाते। इस कैंप ने हमें खुद से जुड़ने और मन की शांति पाने का मौका दिया।”
समापन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल पाल ने कहा कि प्रतिदिन योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे जीवन की हर स्थिति स्पष्ट दिखाई देगी, छोटी-बड़ी परेशानियों और दुर्घटनाओं से बचाव होगा तथा मन हमेशा प्रसन्न और संतुलित रहेगा।
इस अवसर पर डॉ. कमल बेस्ट, डॉ. विंदेश तिवारी, डॉ. राजलक्ष्मी दत्ता, डॉ. चेतना बेस्ट सहित अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय योगदान दिया। कैंप की आयोजिका डॉ. अलका सूरी ने छात्रों को बताया कि योग का एक मूल मंत्र यह है कि आप स्वयं से योग करें। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्म-जागरण और आंतरिक शांति का मार्ग है। कैंप छात्र-छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *