कंडोलिया मनान में जनमिलन कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

– विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 13.50 लाख रुपये देने की घोषणा

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कंडोलिया मनान गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में आयोजित जनमिलन कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता दिलाने तथा अन्य जनसमस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया। मंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 13.50 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि  जनमिलन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील भी की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय राम, मंडल महामंत्री कृष्णा भंडारी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख गोपाल खोलिया, महेश पांडे, प्रकाश पांडे, दीपक कुमार, अशोक कुमार, पंकज बरेली, दीवान, भूपाल मेहरा, कुंदन गिरी, श्याम सिंह रौतेला, प्रकाश नेगी, हिमांशु कोहली, प्रकाश बिष्ट, नवीन उप्रेती, भागवत राम, रमेश पांडे सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *