जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, मनमीत सिंह ढिल्लों बने अध्यक्ष 

देहरादून। जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन की द्विवार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

बैठक में एएस बैंस को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से चुनाव हेतु इच्छुक प्रत्याशियों के नाम आमंत्रित किए। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व कार्यरत अध्यक्ष मनमीत सिंह ढिल्लों को पुनः अध्यक्ष तथा सुखदर्शन सिंह संधु को पुनः सचिव नियुक्त किया गया। इसी कड़ी में कोषाध्यक्ष पद पर रमिंदर कौर मान, उपाध्यक्ष पद पर डॉ रमनप्रीत सिंह सेखों तथा उपसचिव पद पर श्रीमती सुखदेव गिल को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरजीत कौर लाल्ली, एएस बैंस तथा अमनदीप सिंह रंधावा का चयन किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में डॉ० एसएस खैरा एवं मोहिंदर सिंह ढिल्लों को चुना गया। संस्था के संस्थापक देवेंदर सिंह मान को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर गुरदीप सिंह शहोता, दिलबाग जस्सर, दलबीर सिंह कलेर, सतवंत सिंह सत्ता, जशनदीप सिंह ढिल्लों, परमिंदर बाथ, कर्नल एचएस जस्सर, शरणजीत सिंह बाथ सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *