दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, वैष्णवी व मायरा ने प्रस्तुतियों से मन मोहा 

– सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया अपना स्थापना दिवस

देहरादून। सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले व्यक्तियों को “समाज रत्न सम्मान” देकर गौरवान्वित किया।

रविवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। दृष्टिबाधित नन्हीं बालिका वैष्णवी थापा ने सरस्वती वन्दना मधुर गीत की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया I मासूम बालिका दृष्टि बाधित मायरा वेद ने भी शानदार हिन्दी गीत की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर एसके साहू, जोध सिंह, विदुषी निःशंक, डॉ. राजे नेगी, डॉ. शक्ति सिंह बर्तवाल, डॉ. हेमंत बिष्ट, महावीर बर्तवाल, पेनिसिया हॉस्पिटल के निदेशक रणवीर सिंह चौहान, सुमित कंडवाल, अशोक भट्ट, मीनाक्षी, अमित नेगी आदि अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समाज में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कुलभूषण नैथानी, सन्दीप रौतेला, अशोक भट्ट, सुमित कंडवाल, मीनाक्षी जारवान, मनोज कुमार, विजया, राजी चौहान, अंकित सेनवॉल, मनोहर रावत, अमन रावत, परितोष जखमोला, अंकित राणा, स्वाति एवं पंकज शर्मा आदि शामिल थे। कार्यक्रम में ट्रस्ट की दो वर्ष की सेवा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

डॉ. महवीर बर्तवाल ने विश्वास दिलाया गया कि सी व्यू सेवा ट्रस्ट आगे भी ऐसे अच्छे काम करता रहेगा जिससे समाज में बदलाव आ सके। कार्यक्रम का संचालन कुमै स्वाति ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *