नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने की पहल, ‘अपणी लोकभाषा गढ़वाली’ पुस्तक लॉन्च

– सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने किया पुस्तक का विमोचन 

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को क्षेत्रीय भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अपणी लोकभाषा गढ़वाली’ पाठ्यक्रम पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि लोक संस्कृति के प्रख्यात गायक एवं ‘गढ़रत्न’ से सम्मानित नरेंद्र सिंह नेगी ने पुस्तक का विमोचन किया।
इस पुस्तक की लेखिका श्रीमती रमन रावत पोली खुद सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में गढ़वाली की अध्यापिका है

‘गढ़रत्न’ श्री नेगी ने कहा कि अपनी मातृभाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करना एक सराहनीय पहल है। इससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों, संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ पाएगी। लोक गायक श्री नेगी ने सभी बच्चों को उत्तराखंड में चल रहे अलग-अलग रीति रिवाज नृत्य गीत और भाषाओं का ज्ञान भी दिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन विपिन बलूनी के इस प्रयास की प्रशंसा की और छात्रों को गढ़वाली भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने बताया कि  पुस्तक का उद्देश्य छात्रों को गढ़वाली भाषा के व्याकरण, शब्दावली और लोक साहित्य से परिचित कराना है, ताकि क्षेत्रीय भाषा का संरक्षण हो सके। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक छात्रों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना जगाएगी। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *