इंडोनेशिया जाएंगे एसबीपीएस के चार खिलाड़ी

– यूआईपीएम पेंटाथलान एशियन चैंपियनशिप में लेंगे भाग

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के चार खिलाड़ी मई माह में इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले यूआईपीएम पेंटाथलान एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगे। स्कूल की नम्या महतो, अवनी राणा, आरना चौहान और रितेश अग्रवाल के इस प्रतियोगिता के लिए चयन होने से स्कूल में खुशी की लहर है।

बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने चारों खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की है। उन्होंने कहा कि पेंटाथलान एशियन चैंपियनशिप के लिए इन खिलाड़ियों का चयन होना गर्व की बात है और इससे स्कूल के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
यूआईपीएम पेंटाथलान एशियन चैंपियनशिप 10 से 17 मई 2026 तक इंडोनेशिया में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों से ढाई सौ से अधिक बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि पहले की तरह बच्चे आगे भी उपलब्धियां हासिल करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी यूआईपीएम बायथल, ट्रायथल और लेजर रन वर्ल्ड चैंपियनशिप में सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया था। यह चैंपियनशिप दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका में खेली गई थी जिसमें स्कूल के खिलाड़ियों ने दो ब्रॉन्ज मेडल और एक सिल्वर मेडल हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *