माया देवी यूनिवर्सिटी में ‘जेनरागा-2026’ की धूम, स्टार नाइट में गूंजेगी सलमान अली की आवाज

देहरादून। मायादेवी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेनरागा-2026’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. आशीष सेमवाल, प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. संदीप विजय एवं रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में वाइस प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं की प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।

वहीं, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. आशीष सेमवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता छात्रों को बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन डांस, गायन, रंगोली, पोस्टर मेकिंग और नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दूसरे दिन ग्रुप डांस, सोलो डांस और नुक्कड़ नाटक सहित कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण 2 मई को आयोजित होने वाली स्टार नाइट रहेगी, जिसमें सलमान अली अपनी प्रस्तुति देकर युवाओं का मनोरंजन करेंगे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में प्रो. वाइस चांसलर प्रो. डॉ. संदीप विजय, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल,  सीता जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. आर.बी. सिंह, डॉ. विकास कुमार सहित विभिन्न स्कूलों के डीन, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *