खेल भावना और टीमवर्क की मिसाल बने छात्र, एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस मुकाबले संपन्न

देहरादून। Edify World School में इंटर हाउस फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।

फुटबॉल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 5) में यशवंत हाउस ने प्रथम तथा अहिल्या हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में भी यशवंत हाउस विजेता रहा, जबकि मल्हार हाउस उपविजेता बना। खो-खो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अहिल्या हाउस ने पहला और भीमा हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में भी अहिल्या हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भीमा हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि 24 मई  से एक सप्ताह का विशेष समर कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में छात्र-छात्राओं को स्विमिंग, फुटबॉल, क्रिकेट, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत एवं नृत्य जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए ‘डोडीताल एडवेंचर टूर’ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें ट्रैकिंग, प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा।विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर और प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए छात्रों को समर कैंप एवं एडवेंचर टूर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *