देहरादून। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम और आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, रिकॉर्ड डिजिटलीकरण और कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों और आपदा केन्द्र का किया निरीक्षण
