एसबीपीएस में एनसीसी कैंप, 400 कैडेट्स ले रहे प्रशिक्षण

-29 यूके बटालियन के पीआई स्टाफ दे रहे सैन्य विषयों की ट्रेनिंग
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में इन दिनों नेशनल कैडेट कोर यानी एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। तीन जून तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न स्कूलों के 400 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण 29 यूके बटालियन एनसीसी, देहरादून के तहत संचालित किया जा रहा है।

शिविर का उद्घाटन लेफ्टिनेंट कर्नल भूपेंद्र सिंह उज्ज्वल और ब्रिगेडियर विकास ढींगरा ने किया। कैंप के पहले दिन मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल भूपेंद्र सिंह उज्जवल और विशेष अतिथि ब्रिगेडियर विकास ढींगरा ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी न केवल देश सेवा का एक माध्यम है बल्कि जीवन में अनुशासन और मेहनत से अपने लक्ष्य को साधना भी सिखाता है।  इस मौेके पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने लेे. कर्नल भूपेंद्र सिंह उज्ज्वल और ब्रिगेडियर विकास ढींगरा का स्वागत किया। एमडी विपिन बलूनी ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण शिविर से छात्रों में अनुशासन के साथ ही देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं।

प्रशिक्षण शिविर में 29 यूके बटालियन एनसीसी के पीआई स्टाफ (परमानेंट इंस्ट्रक्टर) द्वारा सभी कैडेट्स को आर्मी सर्विस सब्जेक्ट्स की गहन जानकारी दी जा रही है। इसमें मैप रीडिंग, ऑब्स्टिकल ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट-बैटल क्राफ्ट, फायरिंग, हेल्थ एंड हाइजीन तथा टेंट पीचिंग शामिल है। एनसीसी डी-9 कैटेगरी सीएटीसी श्रेणी में 10 से अधिक स्कूलों से 127 कैडेट्स शामिल हैं। जबकि डी-9 यूटीसी/टीएसी कैटेगरी में 273 कैडेट्स शामिल हैं। जिनमें 1 यूके बटालियन एनसीसी चमोली, 3 यूके बटालियन एनसीसी उत्तरकाशी, 11 यूके बटालियन एनसीसी देहरादून, 29 यूके बटालियन एनसीसी देहरादून और 81 यूके बटालियन एनसीसी बागेश्वर की यूनिट्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *