देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्रम संस्था द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्रम संस्था ने यमुना कॉलोनी में पौधरोपण किया। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गये। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुकुल पाण्डे (रिव्यू ऑफिसर) ने मंत्रम संस्था द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियानों एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होने कहा कि, पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख की नितांत आवश्यकता है। संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने कहा कि मंत्रम संस्था द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं पर्यावरण जागरूकता के कार्यक्रमों को जारी रखा जाएगा। इस वर्ष मंत्रम संस्था द्वारा वृक्षारोपण अभियान मेरा वृक्ष मेरा मित्र नाम से होगा। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह राणा, हेमलता त्रिपाठी, विवेक पंवार, राकेश सेनवाल, तिलकराज गुप्ता, अजय मोहन सेमवाल, कुलदीप पंत सहित समेत अनेक लोग मौजूद थे।
