देहरादून पुलिस में पिपिंग सेरेमनी: दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, एसएसपी ने किया सम्मानित

देहरादून। देहरादून पुलिस में बुधवार को पदोन्नत अधिकारियों के सम्मान में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक राजेश साह और निरीक्षक प्रदीप पंत को निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में औपचारिक रूप से नए पद के अलंकरण से सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर पुलिस उपाधीक्षक के बैज लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों और बेहतर नेतृत्व का अवसर भी है।एसएसपी ने दोनों अधिकारियों के अब तक के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपेक्षा जताई कि दोनों अधिकारी भविष्य में भी पूरी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पिपिंग सेरेमनी के दौरान देहरादून जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे और पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल गरिमामय और उत्साहपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *