- स्कूल की मुस्कान बिष्ट और अंबिका बनी सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर
- सब जूनियर टीम पोजिशन में भी एसबीपीएस को पहला स्थान
- केएस मल्ल स्मृति में जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सम्पन्न
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में आयोजित पांच दिवसीय कर्नल केएस मल्ल की स्मृति में जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में एसबीपीएस के मुक्केबाजों का वर्चस्व बना रहा। जूनियर गर्ल्स में एसबीपीएस की मुस्कान बिष्ट को बेस्ट बॉक्सर और ए.के. बाक्सिंग एकादमी की प्रेरणा को उदयीमान मुक्केबाज चुना गया। इस स्पर्धा की टीम पोजिशन में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान मिला।
समापन अवसर पर देहरादून बॉक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक और बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों को मंच मिला और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी विजेता खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखरेगी और वो राज्य और देश के लिए बाक्सिंग में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
कर्नल के एस मल्ल जिलास्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता की मिनी गर्ल्स स्पर्धा में एसबीपीएस की अंबिका को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर और कुंवर शेरदून क्लब की अराध्या को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर चुना गया। मिनी बॉयज में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार स्पायर स्पोर्ट्स एकेडमी के अभिवन को चुना गया। जबकि माउंट लिट्रा जी स्कूल के हार्दिक को मोस्ट प्रोमिसिंग बॉक्सर के पुरस्कार से नवाजा गया। जूनियर बॉयज में गाजियावाला बॉक्सिंग क्लब के अस्तित्व को बेस्ट बॉक्सर का खिताब दिया गया जबकि इस स्पर्धा में परेड ग्राउंट के साकिब को मोस्ट प्रोमिसिंग बाक्सर चुना गया। टीम पोजिशन में परेड ग्राउंड को पहला स्थान मिला।
सब जूनियर ब्यॉयज में गाजियावाला बॉक्सिंग क्लब के अभिषेक को बेस्ट बॉक्सर और एसबीपीएस के लविश सोनी को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर चुना गया। इस स्पर्धा की टीम पोजीशन में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान हासिल हुआ। सब जूनियर गर्ल्स में आर्मी पब्लिक स्कूल की नव्या को बेस्ट बॉक्सर और राजहंस पब्लिक स्कूल की बॉक्सर स्नेहा को उदयीमान बॉक्सर चुना गया। इस प्रतिस्पर्धा के टीम पोजिशन में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान हासिल हुआ।
इन पुरस्कार विजेताओं को मुख्य अतिथि ऑटिज्म फाउंडेशन की डायरेक्टर अनीता थपिलयाल शर्मा और विशेष अतिथि पौड़ी खेल विभाग के सहायक निदेशक संजीव और ब्रिगेडियर (सेनि.) पी एस गुरुंग ने सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में देहरादून बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, महासचिव दुर्गा थापा, सचिव अनिल चंद्र कंडवाल, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार मौर्य, सोशल बलूनी बॉक्सिंग अकादमी के बॉक्सिंग कोच प्रदीप कुमार ऐरी, निर्णायक कपिल देव बिष्ट, भगवान सिंह, प्रदीप थापा, संध्या थापा, पूजा नेगी, विजय ठाकुर, अंकित आदि लोग मौजूद रहे।