अंशुल ने जीती नीट की जंग, अब डाक्टर बन अपना सपना करेगा साकार 

देहरादून। लगातार तीन बार असफल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारने वाले देहरादून के अंशुल ने आखिरकार अपने सपने को साकार कर दिखाया। नीट-यूजी 2026 में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से 476 अंक प्राप्त कर अंशुल ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता संघर्ष, धैर्य और निरंतर प्रयास की प्रेरक मिसाल बन गई है।

अंशुल के पिता कृष्ण कुमार देहरादून के बल्लूपुर क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान संचालित करते हैं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई समझौता नहीं किया। उनका सपना था कि अंशुल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करे और बेटे ने भी इस सपने को अपनी मेहनत और लगन से साकार करने का संकल्प लिया। वर्ष 2023 में अंशुल ने केंद्रीय विद्यालय, एफआरआई, देहरादून से 12वीं की परीक्षा 77 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू की। शुरुआती तीन प्रयासों में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी कमियों का विश्लेषण किया और पहले से अधिक मेहनत के साथ तैयारी जारी रखी। आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने 476 अंक हासिल कर सफलता का मुकाम प्राप्त किया।

बेहतर तैयारी के लिए अंशुल ने बलूनी क्लासेस का रुख किया। संस्थान के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी के मार्गदर्शन और अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में उन्होंने अपनी तैयारी को नई दिशा दी। नियमित अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या और आत्मविश्वास ने उनकी सफलता की मजबूत नींव रखी। अंशुल की उपलब्धि यह साबित करती है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होती है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो कठिन से कठिन मंजिल भी हासिल की जा सकती है।

आज अंशुल की कहानी उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार असफल होने के बावजूद अपने सपनों को छोड़ना नहीं चाहते। उनका संघर्ष और सफलता यह संदेश देती है कि धैर्य, आत्मविश्वास और लगातार प्रयास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *