आकाश का जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन, 12 छात्रों ने दिया बेहतरीन रिजल्ट

– प्रक्षल जैन 99.86 पर्सेंटाइल के साथ टॉप स्कोरर बने।

देहरादून। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), देहरादून के छात्र-छात्राओं ने जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान के 12 छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन रिजल्ट दिया।

बैच में प्रक्षल जैन सबसे आगे रहे, जिन्होंने 99.85 पर्सेंटाइल हासिल किया और ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 2353 प्राप्त करते हुए टॉप परफॉर्मर बने।प्रक्षल जैन के अलावा अन्य टॉप परफॉर्मर्स में वेदांत सिंह रौतेला (99.81 पर्सेंटाइल), वेदांश बहुगुणा (99.68 पर्सेंटाइल), अरुणाभ निधि शर्मा (99.60 पर्सेंटाइल), आयुष्मान मिश्रा (99.57 पर्सेंटाइल) और अंशुल शर्मा (99.51 पर्सेंटाइल) शामिल हैं, वहीं कई अन्य स्टूडेंट्स ने भी प्रतिस्पर्धी स्कोर हासिल किए। एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने कहा कि देशभर में हमारे स्टूडेंट्स का प्रदर्शन उनकी डेडिकेशन, डिसिप्लिन और आकाश के मजबूत लर्निंग सिस्टम को दर्शाता है। स्ट्रक्चर्ड अकादमिक प्रोग्राम्स और एक्सपर्ट मेंटरिंग के साथ उनके लगातार प्रयासों ने उन्हें शानदार रिज़ल्ट हासिल करने में सक्षम बनाया है। स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित प्रैक्टिस, कड़े ट्रेनिंग सेशन्स, समय पर मिली मेंटरिंग और रेगुलर असेसमेंट्स को दिया, जिससे वे अपनी कमियों को समय रहते पहचानकर लगातार सुधार कर सके। स्ट्रक्चर्ड करिकुलम, अनुभवी फैकल्टी और रेगुलर मॉक टेस्ट्स की मदद से उन्होंने अपने बेसिक्स को मजबूत किया और एग्जाम के लिए अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *