देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर में “कृषि में प्रभावी शिक्षण, मूल्यांकन एवं अकादमिक शोध के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स” विषय पर सात दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) शुरू हो गया। इस हरेला पर्व पर क पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
एफडीपी श का उद्घाटन विवि के उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेश बहुगुणा ने किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब भविष्य की तकनीक नहीं, बल्कि वर्तमान समय की आवश्यकता बन चुकी है और शिक्षा के क्षेत्र में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। प्रो. बहुगुणा ने शिक्षकों से एआई के क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल को निरंतर विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि एआई को मानव बुद्धिमत्ता का विकल्प नहीं, बल्कि उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने वाले सहायक उपकरण के रूप में अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक एवं व्यावसायिक कार्यों में एआई के उपयोग के विभिन्न उदाहरण देते हुए बताया कि इससे समय की बचत, कार्यकुशलता में वृद्धि और नियमित कार्यों का बेहतर प्रबंधन संभव है। साथ ही उन्होंने एआई से प्राप्त परिणामों की सत्यता की जांच और उसके नैतिक उपयोग पर विशेष बल दिया। उद्घाटन सत्र के उपरांत उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि, विशेषज्ञों तथा प्रतिभागियों ने औषधीय, सुगंधित और छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सतत भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के निदेशक प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 22 जुलाई तक चलने वाले इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ विभिन्न तकनीकी सत्रों को संबोधित करेंगे। इनमें एनआईटी जालंधर, जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वीसीएसजी उत्तराखंड उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय, सीवी रमन विश्वविद्यालय तथा उत्तरांचल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक फैकल्टी सदस्य, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और शोधार्थियों ने पंजीकरण कराया है। उनके अनुसार यह कार्यक्रम कृषि शिक्षा एवं शोध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी, जिम्मेदार और नैतिक उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ ज्ञान साझा करने और क्षमता निर्माण का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।