छात्र छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

  • द हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 72वां वार्षिक दिवस

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल का 72वां वार्षिक दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शुक्रवार को न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के परिसर में आयोजित 72वें वार्षिक दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोल्ड मेडेलिस्ट राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी मनीष मदान, स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, विक्रांत चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। छात्र छात्राओं स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अमिट छाप छोड़ते हुए सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। साथ ही  छात्र छात्राओं ने शानदार गायंत्री मंत्र पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।  अल्लादीन की जादुई दुनिया ने सभी को अचंभित कर दिया। छात्राओं के कस्पेनिश नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। वहीं हनुमान चालीसा का भक्तिमय नृत्य की प्रस्तुति से परिसर गूंज उठा और दर्शकों के बीच भक्ति की बयार बहने लगी।
अवसर पर मुख्य अतिथि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को जीवन में अनुशासन का पालन करने की आदत डालनी चाहिए। इससे पूर्व स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल के माध्यम से की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओं के साथ खेल प्रतिभाओं एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गय और नंदाकिनी हाउस को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस अवसर पर इस अवसर पर  द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस की प्रधानाचार्या दीपाली सिंह, सारिका जैन सहित शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं अभिभाविक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *