देहरादून। उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च (यूएमसीएआर), प्रेमनगर ने उत्तरांचल हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से झाझरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में स्थानीय लोगों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली और 120 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया।
शिविर का उद्देश्य लोगों में समय रहते रोगों की पहचान, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के लाभों से परिचित कराना था। इस दौरान मरीजों की विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, उपचार संबंधी सुझाव और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। विशेषज्ञों ने नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी।शिविर में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. ज्योति एम. गनेर, डीएमएस डॉ. सतविंदर कौर, पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. रुपाली, शल्य चिकित्सक डॉ. छवि, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति नेगी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी तथा फिजीशियन डॉ. अक्षत ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सभी चिकित्सकों ने मरीजों का समर्पण और संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। शिविर के सफल संचालन में माधव, प्रियांश, अमित, दिनेश सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. अमित भट्ट तथा प्राचार्य डॉ. विभूति चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संस्थान की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।