- एडिफाई वर्ल्ड स्कूल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। समारोह में विद्यालय की 10 वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार व प्रगति को उजागर किया गया।
स्थापना दिवस समारोह शुभारंभ इंदौर के होलकर राजपरिवार के श्रीमन्त उदयसिंह राजे होलकर ने देवी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा के अनावरण से किया। मुख्य अतिथि श्रीमंत उदय सिंह राजे होलकर, विशिष्ट अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद सिंह चमोली ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की और विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय की 10 वर्षों की उपलब्धियों, प्रगति और नवाचार की यात्रा को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया जिसमें एडिफाई के दस वर्षों के सुनहरे पड़ावों और उपलब्धियों को संजोया गया है। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक पंकज होलकर ने कहा कि स्कूल दृढ़ संकल्प के साथ ज्ञान, चरित्र और सृजनशीलता के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है, जोकि देवी अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन से प्रेरित हैं।
इस मौके पर उपाध्यक्ष किरण होलकर, प्रधानाचार्या हरलीन कौर चौधरी, विद्यालय के सलाहकार मंडल के सदस्य मौजूद थे।
