छात्र-छात्राओं को बताया राष्ट्रीय एकता का महत्व

  • सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर डीबीएस में एनएसएस शिविर आयोजित 

देहरादून। डीबीएस पीजी  कॉलेज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाईं गई। इस मौके पर एनएसएस  का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व बताया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने श घंटाघर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल  की प्रतिमा तक एकता पदयात्रा निकाली गई । एकता पदयात्रा में स्वयंसेविकाओं द्वारा “राष्ट्रीय एकता  जिंदाबाद, अनेकता में एकता भारत की विशेषता जैसे नारों का वादन किया गया।  कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेविकाओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डीबीएस के उप प्राचार्य  डॉ अनिल पाल, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ शीतल कन्नोजिया, डॉ बरखा कमल समेत महाविद्यालय के अन्य विभागों के प्रमुख दिलीप शर्मा एवं अजय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ शीतल कनोजिया एवं डॉ बरखा कमल ने स्वयंसेविकाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्रीय एकता में योगदान एवं महत्व समझाया एवं एकता की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *