NEET-UG: पेपर पिछले साल की तुलना में रहा आसान, सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए 550+ अंक जरूरी

– पांच और 26 मई से शुरू होंगे नये बैच

देहरादून। NEET-UG 2026 की रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों और विशेषज्ञों ने प्रश्नपत्र को पिछले वर्ष की तुलना में अपेक्षाकृत आसान बताया। बलूनी क्लासेस द्वारा परीक्षा के प्रश्नपत्रों के हल अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

बलूनी क्लासेस की खुशी कंडियाल, अनुष्का नेगी, शुभम, सुजल उनियाल एवं प्रतिष्ठा कोटियाल के अनुसार इस वर्ष अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित रहे। भौतिकी का प्रश्नपत्र कैलकुलेटिव और कॉन्सेप्चुअल आधारित था, जिसमें सामान्य कैलकुलेशन और कॉन्सेप्ट से जुड़े प्रश्न अधिक पूछे गए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में फिजिक्स का स्तर थोड़ा आसान रहा। रसायन शास्त्र में भी प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे, हालांकि कैलकुलेटिव प्रश्नों की संख्या अधिक देखने को मिली। वहीं बायोलॉजी के लगभग सभी प्रश्न एनसीईआरटी से पूछे गए। पेपर में स्टेटमेंट, मैचिंग और विश्लेषणात्मक प्रश्नों की संख्या अधिक रही। कक्षा 11वीं और 12वीं दोनों से समान रूप से प्रश्न पूछे गए।

बलूनी क्लासेस के विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष ऑफलाइन माध्यम से नियमित तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिक लाभ मिला है। संस्थान के निदेशक ने अनुमान जताया कि ऑल इंडिया स्तर पर सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 85 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। वहीं ओबीसी और EWS वर्ग के लिए 80 से 85 प्रतिशत, एससी वर्ग के लिए 55 से 65 प्रतिशत तथा एसटी वर्ग के लिए 50 से 60 प्रतिशत कटऑफ रहने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 550 से अधिक अंक लाने की आवश्यकता पड़ सकती है। बलूनी क्लासेस के अनुसार छात्र प्रश्नपत्रों के हल वेबसाइट www.balunigroup.org या व्हाट्सएप नंबर 9690000899 और 9690002530 के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए नए बैच 5 और 26 मई 2026 से शुरू होंगे। 10 मई तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *