पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी  जीप, एक युवक की मौत

पिथौरागढ़। जिले के झूलाघाट मार्ग पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूनाकोट वड्डा से करीब 12 किलोमीटर आगे बूरा गांव के समीप एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 04:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने SDRF टीम को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कमांडर जीप (DI UA05 5382) में चार स्थानीय लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन घायलों को पहले ही खाई से निकालकर अस्पताल भिजवा दिया था। वहीं वाहन में सवार 22 वर्षीय लक्की भंडारी पुत्र चंचल भंडारी निवासी कोटभाल्डे की मौके पर ही मौत हो गई। SDRF टीम ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मृतक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घायलों के नाम

– जगदीश बिष्ट (40) पुत्र चंचल बिष्ट, निवासी बासौद मैनन

– मोहन बिष्ट (40) पुत्र रमेश सिंह, निवासी बासौद

– सचिन चंद (22) पुत्र मोहन चंद, निवासी मुनकोट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *