– अवनी, आरना और रितेश का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) ने काशीपुर में आयोजित तीसरी लेजर रन एवं चौथी बाइथल-ट्राइथल स्टेट चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्कूल की खिलाड़ी अवनी राणा, आरना चौहान और रितेश अग्रवाल का चयन नेशनल बाइथल-ट्राइथल चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है।
बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से स्कूल के अन्य छात्रों को भी लेजर रन और बाइथल-ट्राइथल खेल के प्रति प्रेरणा मिलेगी। तीसरी लेजर रन एवं चौथी बाइथल-ट्राइथल स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन काशीपुर में 21 से 23 मई तक हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने किया। इसमें एसबीपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 रजत व 1 कांस्य पदक सहित 9 पदक अपने नाम किए। प्रदेशभर से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। एसबीपीएस के 4 छात्रों ने सभी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अवनी राणा ने अंडर 17 लेजर रन, बाइथल और ट्रायथल में सिल्वर मेडल जीता। ’आरना चौहान ने अंडर-15 लेजर रन, बाइथल और ट्रायथल में सिल्वर मेडल जीता जबकि ’रितेश अग्रवाल ने अंडर-17 बाइथल और ट्रायथल में सिल्वर मेडल और लेजर रन मे ब्रॉन्ज मेडल जीता। नम्या महतो ने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पदक से चूक गयी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अवनी राणा, आरना चौहान और रितेश अग्रवाल का चयन नेशनल बाइथल-ट्राइथल चौंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 मई से 4 जून तक विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
