रोबोटिक सर्जरी और वॉटर वेपर थेरेपी से 61 वर्षीय मरीज का सफल उपचार, किडनी ट्यूमर और प्रोस्टेट रोग से मिली राहत

देहरादून। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग ने एक 61 वर्षीय मरीज का अत्यंत जटिल स्थिति में सफल उपचार किया। मरीज दायीं किडनी के निष्क्रिय हो जाने, बायीं किडनी में ट्यूमर और प्रोस्टेट ग्रंथि में नॉन-कैंसरकारी वृद्धि (बीपीएच) से पीड़ित थे, जिससे उन्हें लंबे समय से मूत्र संबंधी गंभीर समस्याएं हो रही थीं।

मरीज का उपचार रोबोट-असिस्टेड पार्शियल नेफ्रेक्टोमी और वॉटर वेपर थेरेपी (रेज़ुम) तकनीक के माध्यम से किया गया। इस प्रक्रिया में ट्यूमर से प्रभावित किडनी के हिस्से को हटाते हुए स्वस्थ भाग को सुरक्षित रखा गया, जबकि प्रोस्टेट की रुकावट को मिनिमल इनवेसिव तकनीक से ठीक किया गया। इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व डॉ. रोहित डडवाल की टीम ने किया। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की स्थिति में दोहरी चुनौती थी—एक ओर निष्क्रिय किडनी और दूसरी ओर दूसरी किडनी में ट्यूमर, साथ ही प्रोस्टेट वृद्धि के कारण मूत्र मार्ग में गंभीर अवरोध। डॉक्टर डडवाल ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी की मद द से किडनी के कैंसरग्रस्त हिस्से को सटीकता के साथ हटाया गया, जिससे बाकी किडनी को सुरक्षित रखा जा सका। वहीं वॉटर वेपर थेरेपी के जरिए प्रोस्टेट ग्रंथि का सफल उपचार किया गया, जो एक त्वरित और मिनिमल इनवेसिव प्रक्रिया है। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और उन्हें तीसरे दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फाइनल पैथोलॉजी रिपोर्ट में ट्यूमर पूरी तरह हटने की पुष्टि हुई है। डॉ. डडवाल ने बताया कि रोबोटिक पार्शियल नेफ्रेक्टोमी जैसी तकनीकें किडनी कैंसर के उपचार में अत्यंत प्रभावी हैं, क्योंकि इनमें अंग को बचाते हुए ट्यूमर को सटीकता से हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वॉटर वेपर थेरेपी बीपीएच के मरीजों के लिए एक सुरक्षित और कम समय में होने वाली आधुनिक प्रक्रिया है। डॉक्टरों के अनुसार, यह मामला आधुनिक रोबोटिक सर्जरी और मिनिमल इनवेसिव तकनीकों की संयुक्त सफलता का महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसने मरीज की किडनी फंक्शन को सुरक्षित रखते हुए जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *