लोजपा (रामविलास) की उत्तराखंड कार्यकारिणी का विस्तार

– सीपी सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी 

देहरादून,श।  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया।

रेसकोर्स श स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने पार्टी विस्तार की रणनीति पर चर्चा की और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। संगठन में शामिल हुए नए चेहरों में सी.पी. सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन), नागेंद्र प्रसाद को प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी, मोहम्मद शमीम खान को जिला उपाध्यक्ष (देहरादून), काशीनाथ प्रसाद को जिला उपाध्यक्ष (देहरादून) और ज्ञान पटेल को जिला महासचिव (देहरादून) मनोनीत किया गया है।प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई और मनोनयन पत्र सौंपे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और आगामी चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने का संकल्प लिया।

बैठक में दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और महामंत्री शशिकांत भट्ट, कपिल शेखर, विनोद शर्मा, राजेंद्र कुमार, शकील अहमद, भूपेश यादव और पुष्पेंद्र कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *