सड़क किनारे जाम छलकाना पड़ा भारी, 38 लोग पुलिस की कार्रवाई की जद में

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 38 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे, खुले स्थानों तथा वाहनों में बैठकर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 38 लोगों को मौके से थाने लाया गया। पूछताछ के बाद सभी को भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *