– अथर्व, पृथ्वीश, आयुष और अंश को शानदार रैंक के साथ मिली कामयाबी
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के छात्रों ने इस बार भी स्कूल की परम्परा को बरकरार रखते हुए जेईई एडवांस में शानदार परिणाम हासिल किया है। रविवार देर रात घोषित हुए परिणामों में स्कूल के चार छात्रों अथर्व कुमार पांडे, पृथ्वीश सिंह लुंठी, आयुष पांडे और अंश (एससी) ने परीक्षा में अपना परचम लहराया है। अंश ने एससी श्रेणी में 1023वां स्थान हासिल हुआ है।
बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने अपनी अथक मेहनत, लगन और अनुभवी शिक्षकों के मागेदर्शन से यह सफलता अर्जित कर अन्य छात्रों के सामने मिसाल पेश की है। एसबीपीएस के इन छात्रों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के साथ यह शानदार प्रदर्शन किया है। ये चारों छात्र एसबीपीएस के इंटिगेडिट एजूकेशन का हिस्सा हैं। अंश ने जेईई एडवांस में 1023, अथर्व कुमार पांडे 2109 हासिल की। इसके अलावा पृथ्वीश सिंह लुंठी 2208 रैंक और आयुष पांडे ने 4385 वीं रैंक हासिल की है।
गौरतलब है कि इससे पहले जेईई मेन्स में अथर्व कुमार पांडे ने 99.66 परसेंटाइल, पृथ्वीश सिंह लुंठी ने 99.79 परसेंटाइल, आयुष पांडे ने 99.82 परसेंटाइल और अंश ने एससी कैटेगरी में 96.69 परसेंटाइल हासिल किया था। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बलूनी स्कूल का उद्देश्य हर छात्र को उसके सपनों तक पहुंचाना है।
