नेशनल पेंटाथलॉन में एसबीपीएस का जलवा… खिलाड़ियों ने जीते चार मेडल

– रितेश ने जीता स्वर्ण तो अवनि ने जीते रजत व कांस्य 
– खिलाड़ी इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के 4 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में आयोजित 15वीं नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाया।‌ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया हे।

चैम्पियनशिप में स्कूल के खिलाड़ी रितेश सिंह अग्रवाल ने अंडर-17 ट्रायथल इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा लड़कियों की अंडर-17 आयु वर्ग में अवनी राणा ट्रायथल में रजत पदक और बायथल में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा आरना चौहान ने भी अंडर -17 ट्रायथल और बायथल दोनों इवेंट में रजत पदक पर कब्जा जमाया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और स्कूल पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक से 3 जून तक अहमदाबाद, गुजरात में 15वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन नेशनल चैंपियनशिप (बायथल/ट्रायथल) का आयोजन किया था। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में रितेश सिंह अग्रवाल, अवनी राणा, . आरना चौहान ने पदक हासिल किये जबकि अनन्या यादव अंडर-13 में बायथल व ट्रायथल इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के रितेश अग्रवाल, अवनी राणा और अरुण चौहान का चयन आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए हुआ है।, यह टूर्नामेंट दुबई मे अक्टूबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *