देहरादून। 42वें आॅल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सी एंड एजी ने पंजाब को 25 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विजेता टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को 7 लाख का चेक व ट्राफी प्रदान की।
राजीव गांधी इंटरनेषनल किकेट स्टेडियम में रविवार को कम्प्ट्राॅलर एंड आडिटर जनरल (सीएंडएजी) और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टाॅस जीतकर पंजाब ने क्षेत्ररक्षण निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी कर सी एंड एजी ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए। टीम में लक्ष ने नाबाद 101 रन की षानदार षतकीय पारी खेली, जबकि लाॅने नसीर ने नाबाद 46, षुभम सिंह पंुडीर ने 48, सुमित माथुर ने 45, गुरविंदर सिंह ने 41, स्वास्तिक समल ने 26 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। टीम को 9 रन अतिरिक्त मिले। पंजाब की ओर से कार्तिक छाडा, दमनप्रीत सिंह ने 2-2, उपय प्रताप षरण व मनप्रीत सिंधू ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 49.4 ओवर में 348 रनों पर सिमट गयी। टीम में उदय प्रताप षरण ने 138 रनों की धमाकेदार षतकीय पारी खेली। इसके अलावा दमनप्रीत सिंह ने नाबाद 49, ईष राव ने 46, अमनजोत सिंह ने 42 रन टीम के लिए जोडे। टीम को 10 रन अतिरिक्त मिले। सी एंड एजी के लिए मृणमय दत्ता ने घातक गेंदबाजी कर 5 विकेट चटकाए। वहीं, अब्दुल बजीथ, करन, आयुश जमवाल व सुमित माथुर ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष प्लेयर आफ द मैच रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव षुक्ला ने सिक्का उछालकर और खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। समापन पर विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर सीएयू की सचिव किरन रौतेला वर्मा, पूर्व सचिव महिम वर्मा, देवभूमि गोल्ड कप के अध्यक्ष राजीव दत्ता, सचिव पीसी वर्मा, अधिषासी सचिव डा.जेएस सचान, कोशाध्यक्ष योगेंद्र वाजपेई, गिरीष गोयल, कुमार थापा, संतोश गैरोला आदि मौजूद थे।