रेशु कुमार चौधरी बने राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक राज्य अतिथि गृह, देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानोज कुमार गुप्ता एवं संरक्षक दिनेश मलिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से रेशु कुमार चौधरी को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।

घोषणा के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और रेशु कुमार चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन नेतृत्व के इस निर्णय को संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मानोज कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ का संकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य सत्य एवं सनातन धर्म की रक्षा, किसानों और युवाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा गौ माता की सेवा को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि नशा मुक्त भारत, राष्ट्र सुरक्षा, युवा निर्माण और एक समान शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दे संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनके अनुसार, इन उद्देश्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने और एक सशक्त, समानता आधारित भारत के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्याम सुन्दर, रवि नितिन, रामबीर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में संगठन के विस्तार और आगामी कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *