सीबीएसई नार्थ जोन चैम्पियनशिप: एसबीपीएस के बॉक्सरों ने 26 पदक झटके

– स्कूल की अनाहिता और कृष्णा सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर चुने गये
– सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का समापन
– स्कूल के बॉक्सरों ने जीते 5 स्वर्ण, 6 रजत, 15 कांस्य

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एबीपीएस) में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन 1 बॉक्सिंग चैंपियनशिप  का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में एसबीपीएस के बॉक्सरों का दबदबा बना रहा। स्कूल के बॉक्सरों ने प्रतियोगिता में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 15 ब्रांज मेडल हासिल किये। प्रतियोगिता में अंडर-17 में एसबीपीएस के कृष्णा और अंडर-19 में अनाहिता को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया।

बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में भी स्कूल के बॉक्सर अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल में छात्रों को उनकी प्रतिभा और हुनर को तराशने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। एसबीपीएस में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन 1 मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 का समापन समारोह अत्यंत शानदार तरीके से हुआ। इस चैंपियनशिप में 310 से अधिक स्कूलों एवं 950 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि टिहरी के अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने किया। बीआरसी रायपुर लक्ष्मण सिंह रावत और रिटायर्ड डीएसपी दिनेश चंद्र ढौंडियाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इसके अलावा पदक विजेताओं को टिहरी के अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी और प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने मेडल प्रदान किये।

समापन दिवस पर कुल 73 मुकाबले आयोजित किए गए। अंडर- 14 में 22, अंडर-17 में 28 मुकाबले और अंडर-19 में 23 मुकाबले खेले गये। प्रतियोगिता में एसबीपीएस ने 5 स्वर्ण, 6 रजत और 15 कांस्य पदक जीते। 14 वर्ष से कम बालिका वर्ग में संविद गुरुकुलम स्कूल, मथुरा को प्रथम स्थान जबकि एसबीपीएस को द्वितीय और आर्मी पब्लिक स्कूल वीरपुर को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 बालक वर्ग में एसबीपीएस प्रथम, आजाद पब्लिक स्कूल बुलंदशहर दूसरे और माही इंटरनेशनल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल, आगरा को पहला, एसबीपीएस को दूसरा और आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंटटाउन को तीसरा स्थान मिला। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून को पहला, कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल, आगरा को दूसरा और हल्द्वानी के गुरु तेग बहादुर स्कूल, को तीसरा स्थान मिला। 19 वर्ष से कम बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमनटाउन, देहरादून को पहला, संविद गुरुकुलम मथुरा को दूसरा और कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल, आगरा को तीसरा स्थान मिला। अंडर- 19 बालक वर्ग में कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल, आगरा को पहला, एसबीपीएस को दूसरा और आर्मी स्कूल वीरपुर को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-14 बालिका वर्ग में कर्नल एकेडमी देहरादून की काजल को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज जबकि सर्वाधिक संभावनाशील खिलाड़ी आर्मी पब्लिक स्कूल की आरोही को चुना गया। इसके अलावा इसी श्रेणी के बालक वर्ग में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर के धीरेंद्र ंिसह को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज तो जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद के आरव को सर्वाधिक संभावनाशील खिलाडी चुना गया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में माउंट लिटेरा जी स्कूल, देहरादून की निधि बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज तो मैरी गोल्ड स्कूल, नोएडा की अनन्या को सर्वाधिक संभावनाशील खिलाड़ी चुना गया।
अंडर- 17 बालक वर्ग में एसबीपीएस के कृष्णा को सर्वश्रेष्ठ तो आर्मी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अस्तित्व को सर्वश्रेष्ठ संभावित खिलाड़ी चुना गया। इसके अलावा अंडर- 19 बालिका वर्ग में एसबीपीएस की अनाहिता को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज तो आगरा के शिवालिक कैंब्रिज स्कूल की बॉक्सर अहाना को सर्वाधिक संभावनाशील खिलाड़ी चुना गया। अंडर-19 बालक वर्ग में नवादा देहरादून के सौभाग्यम एकेडमी के अमरजीत को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर और एसबीपीएस के वासु को सर्वाधिक संभावनाशील खिलाड़ी चुना गया।
प्रतियोगिता में राजेंद्र भाटिया को सर्वश्रेष्ठ निर्णायक, प्रियंका सिंह को सर्वश्रेष्ठ रेफरी और प्रदीप कुमार ऐरी को सर्वश्रेष्ठ बालक प्रशिक्षक और शिखा को सर्वश्रेष्ठ बालिका प्रशिक्षक का पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *