एरावर्स-2026 में माउंट फोर्ट एकेडमी ने मारी बाजी, ओवरऑल चैंपियन बनी

देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता एरावर्स-2026 में माउंट फोर्ट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में द टन्स ब्रिज स्कूल दूसरे और मेजबान ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक सोच और वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलने से उनका हुनर निखरता है। ऐसे आयोजन उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और देश के भविष्य को संवारने के लिए तैयार करते हैं।

क्लैश ऑफ कन्विक्शन्स में माउंट फोर्ट एकेडमी प्रथम

क्लैश ऑफ कन्विक्शन्स प्रतियोगिता में माउंट फोर्ट एकेडमी की प्रगति गुलाटी और माही सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। द टन्स ब्रिज स्कूल की जन्नत कौर और जान्हवी दूसरे स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष की ओर से शिष्या पब्लिक स्कूल की आरोही बिष्ट को बेस्ट स्पीकर चुना गया, जबकि विपक्ष की ओर से माउंट फोर्ट एकेडमी की माही सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञान प्रदर्शनी में भी माउंट फोर्ट का दबदबा

इनोविस्टा (विज्ञान प्रदर्शनी) में माउंट फोर्ट एकेडमी की अदिति सिंह, सुहाशनी और वेदांश सिंह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के आकर्ष त्यागी, वदेही भारद्वाज और अदिति पंवार की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, क्विज क्वेस्ट प्रतियोगिता में द टन्स ब्रिज स्कूल के राजर्षि चौधरी, अक्षत शर्मा और अर्णव थापा ने पहला स्थान हासिल किया। सेंट जूड्स स्कूल के अरिजीत सोलंकी, रोहन सिंह और रोनक बिष्ट की टीम दूसरे स्थान पर रही।

आयोजक विद्यालय ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के प्रतिभागियों ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्वयं को पुरस्कारों की दौड़ से अलग रखा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों और टीमों की उपलब्धियों की सराहना की गई। एरावर्स-2026 ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने का मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *