राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या, वीडियो वायरल

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या, वीडियो वायरल

सीसीटीवी कैमरे में वारदात रिकॉर्ड हुई है. फुटेज में दिख रहा है कि हमले के वक्त सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सोफे पर बैठे थे. हमलावर उनके सामने बैठे थे. वे अचानक उठे और गोगोमेड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.

राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Rashtriya Rajput Karni Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi Murder) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मंगलवार, 5 दिसंबर को दिनदहाड़े कुछ बदमाश गोगामेड़ी पर गोलियां चलाकर भाग निकले. हमले के बाद गोगामेड़ी को पास के मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात के वक़्त गोगामेड़ी के साथ मौजूद अजीत सिंह नाम का एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *