टिहरी लेक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर स्थानीय लोगों के सुझाव लिए जाए-मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी

       पर्यटन विकास के सभी प्रोजेक्ट में स्थानीय आमजन की ऑनरशिप एवं भागीदारी सुनिश्चित…

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन जनसुनवाई में 108 शिकायत प्राप्त पढ़ें क्या है अधिकांश शिकायत

  देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।…

बंद सड़कों को यथाशीघ्र खोला जाएः विनोद कुमार सुमन

      देहरादून। मौसम विभाग द्वारा रविवार को उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में भारी से…

बड़े वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड: महाराज

            देहरादून। उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश दुनियां के…

देहरादून

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत 24 घण्टे अलर्ट मोड पर र शासन के वरिष्ठ अधिकारी जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाकर रखें। वर्षाकाल के दृष्टिगत पर्वतीय जनपदों में सभी आवश्यक सुविधाएं खाद्यान, दवाइयां, एवं अन्य राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में रखी जाएं।

 

मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय और वर्चुअल माध्यम से जुड़े कुमांऊ कमिश्नर श्री दीपक रावत से दोनों मण्डलों में बारिश और सड़को की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दोनों आयुक्तों को निर्देश दिये कि वे अपने मंडलों में सड़कों, पेयजल, विद्युत, नालों की सफाई आदि व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें। जिलाधिकारियों से निरन्तर समन्वय बनाते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाये रखें। वर्षा के कारण सड़के, पेयजल और विद्युत लाइन बाधित होने की स्थिति में उन्हें यथाशीघ्र सुचारू करवाया जाए। मौसम विभाग की चेतावनी एवं स्थानीय मौसम संबंधी गतिविधियों के आधार पर ही स्कूलों को खोलने और बंद करने का निर्णय लिया जाए। जर्जर पुलों की स्थिति का भी आंकलन किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गांवों में लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।

 

इस अवसर पर सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुदंरम,  शैलेश बगोली, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, आईजी  कृष्ण कुमार वी.के, अपर सचिव  जगदीश चन्द्र काण्डपाल उपस्थित थे।

 

देहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सौंग नदी पर अवस्थित पुल का सुरक्षात्मक कार्य एवं नदी के बहाव हेतु चैनलाईजेशन कार्यो का अवलोकन किया। वर्षा के दृष्टिगत नदी में बढ रहे बहाव तथा चैनलाईजेशन कार्यों को लेकर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा कि नदी के बहाव पर निगरानी बनाए रखेंगे तथा किये गए सुरक्षात्मक कार्य एवं चैनलाईजेशन कार्यों का निरीक्षण करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तटीय क्षेत्र से पानी की रोकथाम हेतु पुख्ता इंतजाम करेंगे। उन्होंने पुल के आगे की ओर तट्ीय क्षेत्रों में आपदा प्रबन्धन के तहत् किये जा रहे कार्यों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानक के अुनरूप कार्य किये जाए। उन्होंने रेखीय विभागों केे अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने उपलब्ध संसाधनो सहित सक्रिय रहने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।

        गरीबों का जीवन बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही राज्य…

प्रदेश के ग्रामीण स्कूलों में मॉर्डन क्लास रूम बनाएगा श्री श्री ग्रामीण विकास ट्रस्ट

    मुख्यमंत्री के समक्ष यूकॉस्ट (उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद) एवं ट्रस्ट के मध्य…

महासू मंदिर, हनोल के मास्टर प्लान को मंजूरी प्रदान करने पर क्षेत्रीय निवासियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार

  महासू मंदिर, हनोल के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी प्रदान करने पर…

अब Amazon India से खरीदे पहाड़ी कोदा झंगोरा पढ़ें हिम वार्ता लाइव की खास अपडेट

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के अम्ब्रेला ब्रांड “हाउस…