सील गैस गोदाम से ट्रक लगाकर गेट की सील बिना तोड़े और बिना गेट खोले गोदाम परिसर में रखे गैस सिलेण्डर निकाले जाने पर प्राथमिकी दर्ज।

    डीएम ने वाइरल विडिओ एवं उक्त प्रकरण पर एसडीएम एवं डीएसओ को दिए थे…

चोरी की 02 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त है नगम निगम हरिद्वार में संविदा कर्मचारी

    *घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*    …

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों का दून पुलिस उतार रही सुरूर।

    *एसएसपी देहरादून के सख्त रुख का दिखता असर*   *विगत 04 माह के दौरान…

सार्वजनिक स्थान पर लोक शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे।

  *अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।* *एसएसपी दून का स्पष्ट संदेश लोक…

 

*नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और प्रहार*

 

*गैंगस्टर अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी से अर्जित की गयी थी उक्त सम्पत्ति*

*अभियुक्त थाना ऋषिकेश का है हिस्ट्रीशीटर, अभियुक्त के विरुद्ध मादक पदार्थो/ अवैध शराब की तस्करी सहित विभिन्न अपराधों के दर्जनो अभियोग है पंजीकृत*

*कोतवाली ऋषिकेश*

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के विज़न को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थो/ अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित कर उसके जब्ती करण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र में मादक पदार्थों/ अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्त गुरूचरण उर्फ मुन्ना, जिसके विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0स0 39/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना अभियुक्त गुरूचरण उर्फ मुन्ना उपरोक्त की ब्रिजा गाडी न0 UK14F-1054 की (चल सम्पत्ति) प्रकाश में आयी थी, जिसके सम्बन्ध में विवेचना के दौरान स्पष्ट हुआ कि अभियुक्त द्वारा उक्त सम्पत्ति को अवैध रूप से अर्जित किया गया था, जिसकी रिपोर्ट एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित की गई थी, पुलिस की प्रभावी पैरवी से जिलाधिकारी देहरादून द्वारा उक्त सम्पत्ति के कुर्क (Attachment) करने के आदेश पारित किये गये थे।

उक्त आदेश के अनुपालन में आज दि0 15/12/24 को परिवहन विभाग तथा ऋषिकेश पुलिस टीम के संयुक्त टीम द्वारा उक्त वाहन को कुर्क (Attachment) किया गया।

*कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण*

ब्रिजा गाडी न0 UK14F-1054 की (चल सम्पत्ति) *अनुमानित कीमत 08 लाख रूपये*

*अभियुक्त का नाम*

गुरूचरण उर्फ मुन्ना पुत्र सुभाष निवासी चन्द्रेश्वर नगर, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून

*आपराधिक इतिहास हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त*
1- मु०अ०सँ० – 144/94 धारा – 60 Ex. Act कोतवाली ऋषिकेश
2- मु०अ०सँ० 533/95 धारा 60 Ex. Act
3- मु०अ०सँ०- 458/96 धारा 60 Ex. Act
4-मु०अ०सँ०- 100/97 धारा 60 Ex. Act
5- मु०अ०सँ०- 202/97 धारा 110 Cr.P.C.
6- मु०अ०सँ०- 47/98 धारा 8/20 NDPS Act
7- मु०अ०सँ०- 139/98 धारा 3(1) Gunda Act
8- मु०अ०सँ०- 391/98 धारा 60 Ex. Act
9- मु०अ०सँ०- 475/99 धारा 8/20 NDPS Act
10- मु०अ०सँ०- 336/2000 धारा 60 Ex. Act
11-मु०अ०सँ०- 467/2000 धारा 8/20 NDPS Act
12- मु०अ०सँ०- 431/01 धारा 307/504/323/506 IPC
13- मु०अ०सँ०- 471/01 धारा 25 A.Act
14 -मु०अ०सँ०- 569/01 धारा 8/20 NDPS Act
15-मु०अ०सँ०- 175/02 धारा 3(1) Gunda Act
16- मु०अ०सँ०- 335/04 धारा 25/4 A.Act
17-मु०अ०सँ०- 180/05 धारा 8/20 NDPS Act
18- मु०अ०सँ०- 464/05 धारा 60 Ex. Act
19-मु०अ०सँ०- 323/06 धारा 8/18 NDPS Act
20- मु०अ०सँ०- 462/07 धारा 3(1) Gunda Act
21-मु०अ०सँ०- 483/07 धारा 27 A NDPS Act
22-मु०अ०सँ०- 485/07 धारा 8/20 NDPS Act
23- मु०अ०सँ०- 487/07 धारा 2/3 Gangster Act
24 – मु०अ०सँ०- 102/09 धारा 8/18 NDPS Act
25- मु०अ०सँ०581/09 धारा 3(1) Gunda Act
26- मु०अ०सँ० 594/09 धारा 8/20 NDPS Act
27- मु०अ०सँ० 575/10 धारा 8/16 NDPS Act थाना मुनिकीरेती
28-मु०अ०सँ० 310/11 धारा 8/18 NDPS Act
29-मु०अ०सँ० 111/12 धारा 457/380/411 IPC
30- मु०अ०सँ०- 231/14 धारा 8/18 NDPS Act
31- मु०अ०सँ०- 390/14 धारा 3(1) Gunda Act
32- मु०अ०सँ०- 508/16 धारा 60(1)(a)/72(2) Ex Act
33- मु०अ०सँ०- 574/16 धारा 60(1)(a)/72(2) Ex Act
34- मु०अ०सँ० 107/16, धारा 60(1)(a)/72(2) Ex Act
35- मु०अ०सँ०- 29/17 धारा 3(1) Gunda Act
36- मु०अ०सँ० 40/17 धारा 60(1)(a) Ex Act
37-मु०अ०सँ० 419/17 धारा 60(1)(a) Ex Act
38- मु०अ०सँ० 436/18 धारा 60(1)(a) Ex Act
39- मु०अ०सँ०- 448/18 धारा 8/20 NDPS Act
40- मु०अ०सँ०- 125/20 धारा 60(1)(a)/72(2) Ex Act
41- मु०अ०सँ०- 239/20 धारा 147/323/504/506 IPC
42- मु०अ०सँ०- 310/22 धारा 60(1)(a) Ex Act
43- मु०अ०सँ०- 646/22 धारा 8/21/29 NDPS Act
44- मु०अ०सँ० 657/22 धारा 8/21/29 NDPS Act
45- मु०अ०सँ०- 39/23 धारा 2/3 Gangster Act
46- मु०अ०सँ०- 07/24 धारा 60(1)(a) Ex Act
47 – मु०अ०सँ० 100/24 धारा 8/21 NDPS Act
48- मु०अ०सँ० 396/24 धारा 8/21/29 NDPS Act
49- मु०अ०सँ०- 411/24 धारा 191(2)/132/262/263(क)/351(2)/3(5) बीएनएस
50- मु०अ०सँ०- 542/24, धारा- 8/21/60 NDPS Act व 60/72 आबकारी अधि0

*पुलिस/राजस्व टीम*
============
*1-परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार ऋषिकेश*
*2-उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल ऋषिकेश*
*3-कानि0 अभिषेक*

कूड़ा बीनते – बीनते लाखो के माल पर किया हाथ साफ

    घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार   अभियुक्तों…

 

 

अभियुक्त के कब्जे से ठगी कर निकाली गई नगदी, विभिन्न बैंकों के 28 एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल हुई बरामद

 

*अभियुक्त बेहद शातिराना तरीके से लोगो को बातों में उलझा कर एटीएम बदलकर देता है ठगी की घटना को अंजाम*

 

*अभियुक्त पूर्व में भी एटीएम ठगी की घटना में जा चुका है जेल*

 

*अभियुक्त के विरुद्ध देहरादून के विभिन्न थानों तथा सहरानपुर में ठगी तथा अन्य आपराधिक घटनाओ के आधा दर्जन अभियोग है पंजीकृत*

 

*कोतवाली नगर*

 

दिनॉक 08-12-2024 को थाना कोतवाली नगर पर शिकायतकर्ता राकेश कुमार पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी 315 रामनगर लक्खीबाग थाना को0नगर जनपद देहरादून ने शिकायत दर्ज करायी कि केनरा बैंक ए.टी.एम. सहारनपुर चौक पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ए0टी0एम0 कार्ड चलाने में सहायता के बहाने उनका ए0टी0एम0 कार्ड बदलकर उनके खाता से 70,000/- रूपये निकाल लिये। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 519/24 धारा-303(2),318(4) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

 

ठगी की घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस पास लगे सीसीटीवी फुटैज व स्थानीय मुखबिर तन्त्र की सहायता से अभियोग का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर ए0टी0एम0 ठग सोनू उर्फ कमल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से ठगी कर निकाली गई नगदी, अलग अलग बैंकों के 28 एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की गई।

 

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो एटीएम मशीन से पैसा निकालने आए लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनके पिन की जानकारी कर एटीएम कार्ड बदल लेता है तथा उनके जाने के बाद उनके खाते से पैसे की निकासी कर लेता है। अभियुक्त द्वारा पूर्व में कोतवाली नगर, पटेल नगर तथा अन्य स्थानों पर भी एटीएम ठगी की घटनाओं का अंजाम दिया गया था, जिसमें अभियुक्त पूर्व में जेल गया था। अभियुक्त के विरुद्ध देहरादून तथा सहारनपुर में ठगी व अन्य आपराधिक घटनाओं के 06 अभियोग पंजीकृत है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*

 

सोनू उर्फ कमल गुप्ता पुत्र मिठ्ठन लाल निवासी बहादुरपुर मार्ग सेन्ट्रल होप टाउन, सेलाकुई, थाना सेलाकुई जनपद देहरादून मूल पता ढकरानी, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून उम्र- 40 वर्ष

 

*बरामदगी विवरण-*

 

(1) – घटना में वादी का चुराया केनरा बैंक ए0टी0एम0 कार्ड

(2) 10,160/- रूपये

(3) घटना में प्रयुक्त वाहन पल्सर UP11CU 1068

(4) 27 अलग अलग बैंकों के ए0टी0एम0 व डेबिट कार्ड

 

*आपराधिक इतिहास-*

 

1- मु0अ0सं0 131/17 धारा 406,411 भा०द०वि० थाना सहसपुर, देहरादून

2-मु0अ0सं0 356/21 धारा 376,452,504,506 भा०द०वि० थाना कुतुबसेर, सहारनपुर, उ०प्र०

3-मु०अ०सं०- 175/23 धारा 420,380,411 भा०द०वि० थाना कोतवाली नगर, देहरादून

4-मु०अ०सं०- 229/23 धारा 420,380,411 भा०द०वि०, थाना को0नगर, देहरादून

5-मु0अ0सं0 61/24 धारा 420,379,411 भा०द०वि०, थाना पटेलनगर, देहरादून

6- मु0अ0सं0- 519/24 धारा-303(2),318(4) बी0एन0एस0, कोतवाली नगर, देहरादून

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- नि० चंद्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली नगर

2- उ0नि0 नीरज त्यागी

3- उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद (विवेचक)

4- हे0कॉ0 राजेश कुमार

5- कॉ0 अजय

6- कॉ0 शैलेन्द्र

7- हे0कॉ0 किरन कुमार (एस0ओ0जी0)

 

 

*घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार।*

 

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद।*

 

*थाना कोतवाली नगर*

 

*घटना 01:* दिनांक: 05-12-2024 को वादी श्री मनोज कुमार गोयल पुत्र स्व0 श्री प्रेमचन्द गोयल निवासी 114 पल्टन बाजार देहरादून ने कोतवाली नगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 04/05-12-2024 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनकी पल्टन बाजार स्थित दुकान का शटर तोडकर दुकान से शादी का सामान, रूपयों के हार व कैश की चोरी कर ली हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर तत्काल *मु0अ0सं0- 515/2024 धारा- 305(क),331(4) बीएनएस* पंजीकृत किया गया।

*घटना 02*: दिनांक 06-12-2024 को वादी श्री नौशाद पुत्र मसीता नि0 मच्छी बाजार देहरादून द्वारा प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 04/05-12-2024 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मच्छी बाजार स्थित कपड़ों की दुकान के शटर का ताला तोडकर दुकान से नगदी, दूल्हे की शेरवानी व 10-12 कोट-पैन्ट के सेट चोरी कर लिये है। प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0:517/2024 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के हुलिये के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिरों को अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा पूर्व में इस प्रकार नकबजनी की घटनाओं में सम्मिलित रहे अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 07-12-2024 को चकराता रोड स्थित जनपथ कॉम्पलेक्स के पीछे खण्डर में झाडियों से अभियुक्त शादाब पुत्र मोहम्मद इद्रीश को चोरी किये गये माल मु0अ0सं0 515/2024 से सम्बन्धित 50-50 रू0 की 12 माला , 20-20 रू0 की 29 माला , 10-10 रू0 की 27 माला व मु0अ0सं0 517/2024 से सम्बन्धित 16000/- रूपये कैश, 04 दुल्हे की शेरवानी, 08 कोट-पेंट के सेट के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। चोरी की घटना में मिले माल में से कुछ पैसे अभियुक्त द्वारा अपनी पूर्व की उधारी को चुकता करने तथा कुछ रू0 अपने नशे की पूर्ति करने के लिये खर्च कर दिये गये। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर अभियुक्त का पूर्व में थाना रायपुर से चोरी की अलग-अलग घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*:शादाब पुत्र मोहम्मद इद्रीश निवासी वाणी विहार जैन प्लॉट थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र- 23 वर्ष

 

*बरामदगी*: 50-50 रू0 की 12 माला ,

20-20 रू0 की 29 माला ,

10-10 रू0 की 27 माला ,

16000/- रूपये कैश ,

04 दुल्हे की शेरवानी ,

08 कोट-पेंट,

 

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 हर्ष अरोडा, चौकी प्रभारी धारा ,

2-उ0नि0 साहिल वशिष्ठ, चौकी प्रभारी खुडबुडा,

3- उ0नि0 आदित्य सैनी, एसओजी देहरादून ,

4-हे0का0 विशाल शर्मा, एसओजी देहरादून ,

5- कानि0 127 बृजेश रावत,

6- कानि0 11 संदीप कुमार,

7- कानि0 1557 मानसिंह , कोतवाली नगर , देहरादून ,

8- कानि0 1522 लक्ष्मण सिंह , कोतवाली नगर , देहरादून ,

9- कानि0 अमित एसओजी , देहरादून ,

10- कानि0 ललित एसओजी , देहरादून ,

11- कानि0 आशीष शर्मा एसओजी , देहरादून ,

*CM धामी के निर्देश के बाद राज्य में नकली दवाओं के खिलाफ अभियान तेज*

*01 साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 02 कंपनियों के लाइसेंस निरस्त, 05 कंपनियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज*

– *नकली या सबस्टैंडर्ड दवा निर्माताओं के खिलाफ होगी कठोर कारवाई:- डॉ आर राजेश कुमार*

देहरादून। खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन इन दिनों प्रदेश भर में अवैध ड्रग और नकली दवाओं के खिलाफ छापेमार अभियान चला रहा है। विभाग ने इसके तहत पिछले एक साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सैंपल भी एकत्रित किये। 52 सैंपलों की जांच चल रही है। दो कंपनियों के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है और पांच कंपनियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की सिफारिश की गयी है। स्वास्थ्य सचिव/आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन डा. आर. राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर राज्य में अवैध ड्रग और नकली दवाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य सचिव/आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन डा. आर. राजेश कुमार ने कहा कि नकली या सबस्टैंडर्ड दवाएं बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएंगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डा. आर. राजेश कुमार ने का कहना है कि विभाग नशे की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है और इस तरह के गैर कानूनी ड्रग बनाने वाली या उत्पाद बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

*गैर-कानूनी ढंग से होे रहा था दवाओं का निर्माण*
देहरादून के सहसपुर स्थित लांघा रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में नकली दवाएं बनाने की सूचना मिलने पर औषधि विभाग, पुलिस और नारकोेटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई की और ग्रीन हर्बल कंपनी के तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिये। दो अभी फरार हैं। इस कंपनी को फूड लाइसेंस मिला था लेकिन गैर-कानूनी ढंग से दवाओं का निर्माण कर रहे थे। इन दवाओं का इस्तेमाल नारकोटिक्स एक्ट के तहत किया जाता है। इस दौरान संयुक्त टीम ने फैक्ट्री से 1921 कैप्सूल/टैबलेट, सिरप आदि की 592 बोतलें और 342 खाली रैपर बरामद किए।

औषधि नियंत्रक ताजबर जग्गी के अनुसार सूचना मिली थी कि लांघा रोड पर हर्बल ग्रीन फैक्ट्री में नशे में प्रयोग के लिए दवाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए औषधि विभाग, दून पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने छापा मारा। पता चला कि हर्बल ग्रीन फैक्ट्री के पास फूड लाइसेंस है, जो वर्ष 2023 में प्राप्त किया गया था। जिन नारकोटिक्स दवाओं का वहां निर्माण किया जा रहा था, उसका लाइसेंस ही नहीं था। लिहाजा, फैक्ट्री और उसमें किया जा रहा निर्माण फर्जी माना जाएगा। दवाओं को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) भेजा जा रहा है। जहां उनमें प्रयुक्त सॉल्ट और अन्य तत्वों का परीक्षण किया जाएगा।

*03 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार*
फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करते हुए संजय कुमार (उम्र 39 वर्ष) निवासी ग्राम मुसकीपुर जिला सहारनपुर (हाल निवासी टीचर कालोनी सहसपुर), शिव कुमार (उम्र 36 वर्ष) हाल निवासी प्रगति विहार सेलाकुई और रहमान (उम्र 38 वर्ष) निवासी ग्राम भूसी जिला चंदौली (हाल निवासी परवल उमेदपुर) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कन्हैया और ऋषभ की तलाश की जा रही है। सभी फैक्ट्री संचालक और पार्टनर की भूमिका में हैं। नारकोटिक्स दवा बनाने के लिए प्रयुक्त उपकरण भी कब्जे में लिए गए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा, एफडीए विजिलेंस से जगदीश रतूड़ी, संजय सिंह नेगी समेत स्थानीय पुलिस और एएनटीएफ के कार्मिक शामिल रहे।

*साइको ट्रैपिक दवाओं के नाम पर चल रहा खेल उजागर*
ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि उक्त फैक्ट्री में जिन दवाओं का निर्माण फूड लाइसेंस पर चल रहा था, वह साइको ट्रैपिक (मन प्रभावी) हैं और इनका अधिक सेवन व्यक्ति को नशे की हालत में ले आता है। नशे के विकल्प के रूप ऐसी दवाओं का चलन बढ़ रहा है। इस पूरे खेल को उजागर किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

*01 साल में 862 जगह छापेमारी, 81 लाइसेंस को सस्पेंड किया गया*
ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी के मुताबिक विभाग नकली दवाओं और फर्जी कंपनियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रहा है। पिछले एक साल में विभाग ने 862 स्थानों पर छापेमारी की है। कई कंपनियों से जांच के लिए 352 लीगल सैंपल भी लिये गये हैं। अभी 35 उत्पादों की जांच गतिमान है। उन्होंने बताया कि दो कंपनियों के दवा निर्माण लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है और 72 कंपनियों के उत्पादों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई गयी है। ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि पांच कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दस कंपनियों के सेल लाइसेंस को निरस्त करने की सिफारिश की गयी है। इसके अलावा 6 कंपनियों के परिसर सील किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में 81 लाइसेंस को सस्पेंड किया गया है और नौ कंपनियों के लाइसेंस निरस्त किये गये हैं। 11 दवा निर्माता कंपनियों के लाइसेंस भी सस्पेंड किये गये हैं।

 

*रायपुर क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण*

*चोरी के ट्रेक्टर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

*जल्दी पैसा कमाने के लालच में अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम*

(more…)