GMVN निदेशक पारस गोयल ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट, चारधाम चित्र भेंट कर जताया आभार

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के निदेशक पद का दायित्व मिलने पर पारस गोयल ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पवित्र चारधाम यात्रा का प्रतीकात्मक चित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

पारस गोयल ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन, धार्मिक आस्था और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को मिली नई पहचान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में GMVN राज्य के पर्यटन एवं तीर्थाटन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। मुख्यमंत्री धामी ने पारस गोयल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि GMVN के माध्यम से राज्य में पर्यटन सुविधाओं का और विस्तार होगा तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भेंट के दौरान चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं, पर्यटन विकास और धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पारस गोयल ने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए राज्यहित और जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष डीएवी कॉलेज दयाल बिष्ट, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सूरज रावल, प्रवीण एवं मनीष बोरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *