एसबीपीएस: उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप का शानदार आगाज, 750 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 55 से अधिक स्कूलों के 750 से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, शतरंज, योग और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गणेश वंदना, लोक नृत्य और सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की विभिन्न स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों की ड्रिल प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल और संस्कृति के संगम ने समारोह को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के खेल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र बलियान और पीईएफआई उत्तराखंड चैप्टर के उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय मलिक ने शिरकत की। इस अवसर पर सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी, प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल और पीईएफआई के स्टेट हेड दिव्यांशु गर्ग भी मौजूद रहे।

एमडी विपिन बलूनी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को खेलों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना, उनकी खेल प्रतिभा को निखारना और उनमें प्रतिस्पर्धा, अनुशासन व टीम भावना को बढ़ावा देना है। दो दिवसीय चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *