एनसीसी कैडेट्स को दिया अनुशासन, नेतृत्व व देश सेवा का संदेश

– ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर ढींगरा ने किया एसबीपीएस में चल रहे एनसीसी कैंप का निरीक्षण

– ब्रिगेडियर विकास ढींगरा और सीओ कर्नल दीपक पांडे ने कहा, स्पोर्ट्स एकेडमी बच्चों के करियर में होंगी मददगार

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में चल रहे एनसीसी कैंप का शनिवार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास ढींगरा और कमांडेंट ऑफिसर (सीओ) कर्नल दीपक पांडे ने निरीक्षण किया। कैंप में विभिन्न स्कूलों के 120 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर ढींगरा और कर्नल दीपक पांडे ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया और उन्हें अनुशासन, नेतृत्व व देश सेवा का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने कैंप में कैडेट्स को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने ब्रिगेडियर ढींगरा और कर्नल दीपक पांडे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है और छात्रों को क्वालिटी एजूकेशन के साथ ही जीवन मूल्यों की सीख भी दे रहा है। एनसीसी कैंप के निरीक्षण के बाद ब्रिगेडियर ढींगरा और कर्नल पांडे ने स्कूल परिसर में संचालित शूटिंग, आर्चरी, फेंसिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, बॉक्सिंग व क्रिकेट एकेडमी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, जो सुविधाएं स्कूल बच्चों को दे रहा है, वे निश्चित रूप से भविष्य में उनके करियर के लिए फायदेमंद साबित होंगी। खेल और अनुशासन, दोनों का संगम ही एक बेहतर नागरिक बनाता है।

इस अवसर पर स्कूल के एमडी विपिन बलूनी और प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने ब्रिगेडियर ढींगरा और कर्नल पांडे को स्कूल की समस्त खेल व शैक्षणिक सुविधाएं दिखाईं। ब्रिगेडियर ढींगरा वह कर्नल पांडे ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यहां बच्चे केवल पढ़ाई नहीं कर रहे, बल्कि अनुशासन और फिजिकल फिटनेस के लिए उन्हें विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यह पहल अनुकरणीय है।
इस मौके पर कैंप में बड़ी संख्या में भाग ले रहे एनसीसी कैडेट्स और एएनओ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *