21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में एसबीपीएस के तलवारबाजों का जलवा, अंश ने जीता गोल्ड मेडल

– रुद्राक्ष, अक्षत, और भानु प्रताप को टीम एपी में मिला कांस्य पदक

– बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने पदक विजेताओं का किया सम्मान

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के तलवारबाजों ने 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप- 2026 में अपना जलवा दिखाया। एसबीपीएस के तलवारबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड मेडल और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है।

23 मई से 28 मई 2026 तक रुद्रपुर में आयोजित 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में स्कूल के तलवारबाज अंश भट्ट ने सैबर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि रुद्राक्ष राणा, अक्षत पुंडीर और भानु प्रताप गाड़िया ने टीम एपी वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने शानदार प्रदर्शन पर पदक विजेताओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि फेंसिंग में स्कूल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है और उम्मीद है कि फेंसिंग के ये खिलाड़ी देश-दुनिया में अपना और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। फेंसिंग कोच प्रदीप कोठारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से 300 से अधिक युवा तलवारबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सभी बच्चों को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *