चार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत


11 ब्लॉक प्रमुखों के पदों पर भी भाजपा ने लहराया जीत का परचम

देहरादून । भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। चार जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं 11 ब्लॉकों में प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं।

सोमवार को सभी 12 जिला पंचायत अध्यक्ष पद और 83 ब्लॉक प्रमुख पद पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिसमें उत्तरकाशी में रमेश चौहान, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी, ऊधम सिंह नगर में अजय मौर्य और पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की।
इसी तरह क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की 11 सीटों पर इकलौती उम्मीदवारी से भाजपा का परचम लहराया है। शेष पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख पदों पर पार्टी अपने उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित रणनीति पर अमल कर रही है।
 इसी तरह ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी भाजपा का परचम लहराया। चंपावत से अंचला बोरा, काशीपुर से चंद्रप्रभा, सितारगंज से उपकार सिंह, खटीमा से सरिता राणा, भटवाड$ी से ममता पंवार, डुंडा से राजदीप परमार, जाखणीधार से राजेश नौटियाल, चंबा से सुमन सजवाण, विकासनगर से नारायण ठाकुर, पाबौ से लता देवी और ताकुला से मीनाक्षी आर्य निर्विरोध चुनी गईं। भाजपा की जीत पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे गांवों में विकास के ट्रिपल इंजन का आगाज बताया। उन्होंने कहा कि एक बात तो पहले से ही स्पष्ट थी कि प्रदेश की ग्रामीण जनता ने क्षेत्रीय विकास के लिए ही अपने मतों का इस्तेमाल करेगी। मतदाताओं का यही मंतव्य, सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए निर्णायक बना और कई जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया।  उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह चुनाव प्रक्रिया में शेष बची सभी सीटों में मतदाताओं का विकास मत बहुत अहम होने जा रहा है। लिहाजा भाजपा सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिसंख्य ब्लाक प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने क्षेत्र पंचायत प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्ष की नामांकन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए पार्टी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इससे गाँवों मे खुशहाली और बढ़गी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *