छात्रों ने रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • जीआरडी के छात्रों ने वृक्ष संरक्षण रैली निकाल कर किया जागरूक


देहरादून। जीआरडी के विद्यार्थियों ने ग्रीन ड्रेस में रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने आम जन को वृक्ष संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

बुधवार को छात्रों ने निरंजनपुर मंडी जीआरडी एकेडमी तक जागरूकता रैली निकाली। आम जन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यार्थी हरी पोशाक पहनकर आए थे जोकि हरियाली और पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक था। बच्चों ने स्वयं द्वारा बनाए गए पोस्टर के माध्यम से पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, हरियाली है खुशहाली, पेड़ हैं तो जीवन है का संदेश दिया। साथ ही बच्चों ने कम से कम एक पेड़ लगाने संकल्प लिया, ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके। इस रैली में प्राचार्य, समन्वयक एवं शिक्षक आदि शामिल थे। रैली में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *