तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम 

देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्र अंतर्गत कांवली रोड स्थित गोविंदगढ़ पुल के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार बुधवार प्रातः 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कांवली रोड गोविंदगढ़ पुल के पास एक ट्रक ने अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही थाना बसंत विहार से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर ट्रक संख्या UK 07 CB 7123 खड़ा मिला, जबकि चालक फरार था।जांच में मृतक की पहचान सकल देव साहनी पुत्र दयाराम साहनी निवासी शिपनगर, थाना सेयारा, जिला सीतामढ़ी बिहार, हाल निवासी कालिंदी एनक्लेव, देहरादून के रूप में हुई। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई गई है। वह मजदूरी का कार्य करता था और बुधवार सुबह अपने साथियों के साथ काम पर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा था, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से थाना बसंत विहार में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *