निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

देहरादून। उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च, प्रेमनगर की ओर से उत्तरांचल हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से कांवली रोड स्थित शिवालिक पुरम के पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 100 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य लोगों को सुलभ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के साथ निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में मरीजों के लिए निःशुल्क ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा पंचकर्म चिकित्सा और प्रयोगशाला जांच पर विशेष छूट भी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने त्वचा रोग, जोड़ों एवं हड्डियों में दर्द, पेट एवं पाचन संबंधी समस्याओं, बच्चों और महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के साथ आंख, कान, नाक और गले से संबंधित रोगों पर चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों को पंचकर्म परामर्श के साथ अग्निकर्म और रक्तमोक्षण जैसी आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं के संबंध में भी जानकारी एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।चिकित्सा शिविर में डॉ. सतविंदर कौर, डॉ. रूपाली, डॉ. छवि, डॉ. कंचना वर्मा, डॉ. शिवानी, डॉ. कोमल और डॉ. अक्षत ने मरीजों की जांच एवं परामर्श किया। उत्तरांचल हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर की स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने भी शिविर के संचालन में सहयोग दिया। शिविर का आयोजन उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. अमित भट्ट और प्रधानाचार्य डॉ. विभूति चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *