देहरादून। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के घोषित परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। देहरादून की छात्रा दिव्यांशी चौधरी ने 720 में से 667 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 605 हासिल की है।
संस्थान के अनुसार, दिव्यांशी के अलावा नैशा ध्यानी ने 655 अंकों के साथ AIR 1130, आरव सैनी ने 648 अंकों के साथ AIR 1579, अदिति सिंह ने 640 अंकों के साथ AIR 2287 तथा श्रुति ने 619 अंकों के साथ AIR 5283 प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। राज्य से कुल 35 छात्रों ने उल्लेखनीय रैंक हासिल कर सफलता दर्ज की। सस्थान का दावा है कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर भी आकाश के छात्रों का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। चार छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 और 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाया। संस्थान ने इस उपलब्धि का श्रेय अनुभवी शिक्षकों, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, नियमित टेस्ट सीरीज, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और व्यक्तिगत मार्गदर्शन को दिया है। अपनी सफलता पर दिव्यांशी चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि लगातार मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आकाश के शिक्षकों ने उनकी अवधारणाओं को मजबूत किया और पूरी तैयारी के दौरान हर स्तर पर सहयोग दिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने लक्ष्य हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांशी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। संस्थान के अनुसार, पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत तथा टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में संस्थान की मजबूत शैक्षणिक परंपरा को दर्शाता है।